Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

HARYANA  NEWS: रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

Rohtak Road Accident: हरियाणा के रोहतक के गांव किलोई में पोलंगी रोड पर सुबह सुबह एक बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आज एक तेज रफ्तार ट्रक हाइवा ने बाइक पर सवार दो लोगों को बुरी तरह कुचल दिया है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सड़क हादसा सुबह सात बजे के के करीब हुआ है। इस हादसे  पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने इस हादसे को देखा तो पुलिस के डायल 112 पर सूचित किया। उसके बाद सदर थाना के अंतर्गत घीलौड चौकी के पुलिस कर्मी पर आगामी कार्यवाही लेकर पहुंचे। जिस तरह से ट्रक ने टायरों के नीचे दोनों की मौत हुई है उनकी पहचान भी नहीं हुई बाद में पुलिस ने उनके पास से कागजात मिले तो उनकी पहचान संभव हुई। उसके बाद मृतकों के परिजनों को इस हादसे के बारे में बताया गया। मृतकों की पहचान पिता पुत्री के रूप में हुई है। दोनों मरने वाले एक्सीडेंट में रोहतक में हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए आ रहे थे। मृतक  जगदीप उम्र 51 साल एवं लड़की दीक्षा उम्र पंद्रह साल है गांव मौजमनगर तहसील जिला सोनीपत के रहने वाले है।  मृतक जगदीप अपने गांव अपना डॉयलिसिस करवाने प्रत्येक हफ्ते रोहतक में एक निजी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करवाने बाइक पर आता था।

पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

मृतक जगदीप की छ लड़कियां है। वह बहुत ही गरीब किसान है जो अपने परिवार का खेतबाड़ी कर गुजारा करता था। जगदीप सात भाई है। उसके पास महज दो एकड़ जमीन है। वहीं जगदीप मृतक दीक्षा तीसरे नंबर की उसकी लड़की है।इस सड़क हादसे के बाद पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर ट्रक चालक पर मामला दर्ज करते हुए शवो को पोस्ट मार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में भेज दिया है।आज दोनों पिता पुत्री का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा करवाया जाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast